संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
समाधान…!
मैं करता हूँ कोशिश, ढूंढता हूँ समाधान,
न जाने जीवन में कितने आते व्यवधान।
ये जददोजहद में परिवार होता परेशान,
तकलीफों को देख मैं भी होता हूँ हैरान।
क्या? सुख की ‘कल्पनाएँ’ भी क्षणभंगूर,
जिन्हें पाने के लिए हम हो रहें थे आतुर।
अब लगता हैं समय भी हो रहा हैं निष्ठुर,
दुआँ करता हूँ इस सफ़र में आएँगे विदुर।
मुझे लगा हो रहा हैं परेशा लोगों का टेस्ट,
इनमें से कई आएँगे निकलकर बने बेस्ट।
मिल जाएगा उनके समाधान का भी श्रेष्ठ,
तब होगा उन्हें गर्व फूलें न समाएंगे चेस्ट।







