युगपुरुष कविवर सूर्य
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“मौन का यथार्थ!”
मैं जूझते-जूझते और
बोध कराते-कराते
मौन हो गया।
अब इस मौन में,
शब्दों से परे एक यथार्थ है,
जहाँ हृदय की प्रत्येक हलचल
शांत सागर सी, अथाह है।
न कोई प्रश्न शेष है,
न उत्तर की अभिलाषा,
बस, अस्तित्व का निर्मल,
शुद्ध, अद्भुत अहसास है।
और शायद यही,
जीवन का अंतिम सार है।







