राणा प्रताप (16/14)

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

   राणा प्रताप (16/14)

 

चढ़ चेतक राणा प्रताप ने,

जलवा खूब दिखाया था।

दिखा-दिखा अपना रण-कौशल-

अरि को मजा चखाया था।।

 

जहाँ लगीं थीं तोपें रण में,

मुग़ल सैनिकों की भारी।

हय-दल,गज-दल,पैदल सैनिक,

सब थे अस्त्र-शस्त्र-धारी।

मुट्ठी भर सैनिक प्रताप ले-

सबको खूब छकाया था।।

      अरि को मजा चखाया था।।

 

बन वनवासी सूखी रोटी,

 खा घासों की रहे सदा।

राज-भोग-सुख से रह वंचित-

कर्ज भूमि का किए अदा।

यहाँ दिखे,पुनि वहाँ दिखे वह-

चेतक नाच नचाया था।।

     अरि को मजा चखाया था।।

 

तनी मूँछ ले कर में भाला,

राणा की छवि प्यारी थी।

लगे वीर-रस चढ़ चेतक पर,

स्वयं ही की सवारी थी।

रहे सुरक्षित लाज देश की-

निज सुख-चैन गवाँया था।।

     अरि को मजा चखाया था।।

 

हल्दी-घाटी महा समर का,

रचा एक इतिहास अमर।

युगों-युगों की यही प्रेरणा,

ले साहस-बल-तेज प्रखर।

इसी वीर मेवाड़-ललन ने-

सिर को नहीं झुकाया था।।

      अरि को मजा चखाया था।।

       जलवा खूब दिखाया था।।

                   

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)