मनोज शाह मानस
डब्लू जेड 548 बी
नारायणा गांव
नई दिल्ली
(नया अध्याय, देहरादून)
“दास…”
अनकही आस
खोता हुआ विश्वास
बनकर दूसरों का दास
बुझता हुआ…,
मानव पुंज प्रकाश…!
और…, फिर…,,
इंसान मुक्ति चाहता है
लड़ता है…, झगड़ता है
मशवरा चाहता है…
फ़ैसला चाहता है…!
जगत को प्रभावित करता है
जगत को उद्वेलित करता है
शांति की बीज को
उगने नहीं देता…,
क्रांति की ध्वनि
बिखेरता चला जाता है…!
परंतु…,
उन्हें खुद मालूम नहीं
अपनी ही तृष्णा
अपने ही इच्छाएं
बना रखा है उन्हें दास
बुझता हुआ…,
मानव पुंज प्रकाश…!!
कैद है स्त्री की आज़ादी
घर के चारदीवारी में…
सामने वाले को कुचलकर
आदमी आगे बढ़ने की तैयारी में
डटे हैं देश के सिपाही
चौतरफा सीमाना पर
चंद दहशतगर्द खड़े हैं
राहों पर रोड़ा बनकर
बातें सभ्य और सभ्यता की
बस कहते हैं…,
फर्ज औपचारिकता की
चाह कर भी मुक्त नहीं
हो पा रहा है इन जंजीरों से
मानव…, मन…!
मस्तिष्क…, सांस…!
बुझता हुआ…,
मानव पुंज प्रकाश…!!







