राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
आये थे मेरी जिंदगी में, बहार बनके,
कलेजा चाक कर दिया, कटार बनके।
मुस्कुराते हुए चले आये, चाँद बनके,
मेरी सारी रातों को, यूं बेकरार करके।
मेरी धड़कन में , धड़कते थे जान बनके
पता नहीं क्यों छोड़ गए, बेजार करके
ख्वाबों में रंग भरे थे, तुमने यार बनके,
आँखों में बस गए थे कभी, प्यार बनके।
अब कहाँ ढूँढूँ तुम्हें ऐ बेवफा, मेरे सनम,
तुम तो खुदा हो गए मेरे दिलदार बनके।







