एनालिसिस

Spread the love

 

 

ममता सिंह देवा

दुर्गाकुंड, वाराणसी।

 

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

परिचय-

ममता सिंह देवा भारत से पाॅटरी एण्ड सिरामिक में मास्टर्स करने वाली पहली महिला हैं । इन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से BFA और MFA (Pottery & Ceramic) किया है। मास्टर्स के दौरान ही इनको “नैशनल कल्चरल स्कालरशिप (1995-96 HRD Ministry)” से प्राप्त हुई थी। विवाह के उपरांत 18 साल के लंबे अंतराल के बाद इन्होंने अपना स्टूडियो (AAKKAAR) स्थापित किया और कार्य प्रारंभ किया इस समय के बीच “स्पीक-मैके” से भी जुड़ीं और जयपुर में “ब्लैक पाॅटरी” की वर्कशॉप भी लिया । कविताएं लिखना तो इन्होंने 1982 से ही प्रारंभ कर दिया था ये गुण इनको अपनी मां से प्राप्त हुआ है। सिनीयर फेलोशिप सम्मान (2015-16 Ministry of Culture) से प्राप्त हुई, इनकी प्रदर्शनियां अलग-अलग शहरों में लगती रहती हैं । इन सबके बीच इनका लेखन जारी रहा और इनके तीन काव्य संग्रह ‘गढ़ते शब्द’, ‘विद्रोह शब्दों का’ और ‘शब्दों को हद पता है’  प्रकाशित हो चुके हैं। इनकी कई लघुकथा संकलन, कविता संकलन, लेख संकलन, हाइकु संकलन प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने लेखन की अनेक विधाओं पर काम किया जैसे:- कविता, लघु कथा, कहानी, संस्मरण, लेख, हाइकु, कहमुकरी और बाल रचनाएं । ये लेखन में अनेक ऑनलाइन पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं तथा लघुकथा, कविताएं, लेख और हाइकु के सांझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं । YouTube के कई chenal पर नैरेशन भी करती हैं ।

 

 

एनालिसिस

 

बहुत से कवि/लेखक

स्त्रियों के विषय में 

इतनी गहराई से उतर जाते हैं 

कि उनका हर दर्द

शरीर का इंच-इंच माप

उनकी गोराई/मोटाई

यहां तक कि 

बालों की लंबाई/छोटाई 

इन सब पर शोध करके

खुद को डाक्ट्रेट दे डालते हैं 

यहां तक कि चलने/मुस्कराने की

क्या अदा और क्या वजह है 

ये वो ज्यादा बेहतर जानते हैं 

इनसे पूछती हूं कि 

जितना स्त्रियों को बाहर से

जानने का दम भरते हो

उतना उसके भीतर

एक दिल/दिमाग भी है

उसको जान पाने की

बिसात रखते हो?

कभी कोशिश भी की है?

अगर की होती तो

उनका ऊपरी एनालिसिस 

कत्तई ना करते

उसके दिल/दिमाग को 

अपने दिल/दिमाग से जानकर 

खुद से खुद का

स्त्रियों से भी बेहतरीन 

एनालिसिस करते ।

 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़