हरी राम यादव
अयोध्या/लखनऊ (उ. प्र.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
प्रसिद्धि के लिए न करो काम
खूब लगाओ पेड़ मित्रों,
पर डालो दो हफ्ते पानी।
डाला नहीं अगर पानी,
तो यह होगी बेईमानी।
तो यह होगी बेईमानी,
पानी बिन जीवन जाएगा।
पाप के भागी तुम होगे,
केवल फोटो प्रसिद्धि पाएगा।
बाड़ लगाकर उसे बचाओ,
तब वह तुम्हें बचाएगा ।
नहीं तो उसकी तरह हरी,
तुम्हारा फोटो खींचा जाएगा।।
केवल फोटो खिंचवा कर,
और बनाकर विश्व रिकॉर्ड।
नहीं भला होने वाला है,
बनवाकर प्रसिद्धि का कार्ड।
बनवाकर प्रसिद्धि का कार्ड,
रिकार्ड न काम आएगा ।
करो धरातल पर प्यारे काम,
वह ही नाम चमकाएगा।
हरी झूठ मूठ के नाम का,
जगत में न कोई काम।
नाम के लिए जो काम करता,
जगह छूटते होता बदनाम।।







