भारती चौधरी
(रिसर्च स्कॉलर)
गोरखपुर विश्वविद्यालय
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तुम धूल छानो,
सड़कों पर शिक्षा—
रोजगार की मांग लिए;
वो फूल बरसाएंगे
उन कांवड़ियों पर,
जो धुत्त हैं नशे में भांग पिए।
तुम हार जाओगे,
अधिकारों का रोना रोते-रोते;
ये जीत जाएंगे,
भ्रष्ट तंत्र की चरण-पादुकाएं धोते-धोते।







