बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अधूरे चाँद जैसा इश्क
सूनी डगर पे मैं तेरा नाम लेता रहा
हाँ… नाम लेता रहा…
तू ग़ैरों की महफिल में, मैं तन्हाई सहता रहा
बेवफा… तन्हाई सहता रहा।
तड़पता छोड़ के मुझको, तेरा कारवाँ चल दिया
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क रह गया
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क़ रह गया।
मिले न मौत मुकम्मल, न चैन पूरा आया
कफ़न मिला न मुझको, न तेरा साया आया।
जिंदा जला दिया मुझे तेरी बेरुखी ने इस कदर
कि मेरी राख से भी बस, तेरी ही वफा का धुआँ आया।
तू मुकम्मल कहानी किसी और की बन गई
मैं अधूरा सा अफसाना तेरा रह गया।
तेरी डोली उठी तो मेरा जनाजा भी सज गया
तू हँस के रुख्सत हुई, मेरा खुदा भी रो दिया।
तड़पता छोड़ के मुझको, तेरा कारवाँ चल दिया…
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क रह गया…







