संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
मासिक बैठक में संगठन मजबूती, महंगाई और मतदाता सूची को लेकर हुई चर्चा।
छिबरामऊः समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव इरफान हुसैन का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आम जनता परेशान है। विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव इरफान हुसैन ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और पूर्व की समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक का संचालन आदिल परवेज ने किया। इस दौरान चेयरमैन जानू खान, रवि गुप्ता, नफीस सागर, हारून प्रधान, इरशाद अली, मो. तसलीम, नगर अध्यक्ष सत्तन बाथम, पिंकी कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, आफिज, फुरकान, बंटू सिद्दीकी, हृदयनारायण दुबे, सद्दाम, चरन सिंह ठाकुर, वीरेंद्र पाल, तीर्थराज बौद्ध, अंकित प्रजापति, रानू कुरैशी, आरिफ, आफिज अख्तर, मुकीम खान, राजेश राजपूत, शोभित शाक्य, श्रीचंद शाक्य, रामशंकर पूर्व प्रधान समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
********–***************
100 शैय्या अस्पताल में एसडीएम का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।
छिबरामऊ: नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी वार्ड की अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल होने और भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद सोमवार को उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में कई खामियां सामने आईं। अस्पताल में बेड पर बेडशीट नहीं होने, मॉनिटर खराब होने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने तथा इमरजेंसी वार्ड में स्मेल आने जैसी समस्याओं पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इससे पहले रविवार को इमरजेंसी वार्ड में बिजली न होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर नोटिस जारी किए जाने की भी बात सामने आई है।
अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों के

प्रदर्शन के बाद हुए निरीक्षण से अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।







