क्या नादान समझते हो

Spread the love

कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                                                       ‘चन्दू’                                                बस्ती, अयोध्या धाम

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

क्या नादान समझते हो

बात बदलकर बातें करते, क्यों बहकाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

कभी प्यार की बातें करते, कभी रूठ जाते हो,

कभी पास आने की कहते, कभी दूर जाते हो।

किस उलझन में मुझको साजन, रोज फँसाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

तेरी हर इक बात का मैंने, सच ही माना था,

तेरे मीठे बोलों में अपना, सुख पहचाना था।

अब झूठे वादों से क्यों दिल को भरमाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

मैंने चाहा सच्चे मन से, तुमको अपने प्रीतम,

तुमने मेरी चाहत को ही, समझ लिया क्या भ्रम?

कभी हँसाते, कभी रुलाते, क्या सुख पाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

प्रेम अगर सच्चा है तो फिर, खुलकर बात करो,

मन में जो भी बात छिपी है, मुझसे आज कहो।

क्यों शब्दों के जाल बिछाकर, राह भुलाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

सुन लो मेरी बात पिया जी, प्रेम खिलौना नहीं,

दिल के सच्चे रिश्ते में कोई, छल या धोखा नहीं।

सच की राह छोड़कर बोलो, कहाँ को जाते हो,

नादान समझते हो क्या मुझको, जो बहकाते हो?

  • Related Posts

    नोबेल नहीं दिया तो पुलित्जर ही दे दो?

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज                                          जवाहरमार्ग, इन्दौर    …

    शरद पूर्णिमा महारास : मन के चंद्रमा पर इंद्रियों का नृत्य।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या नादान समझते हो

    • By User
    • October 25, 2026
    • 2 views
    क्या नादान समझते हो

    विद्वान एवं जनांदोलनों के नायक डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक।

    • By User
    • October 24, 2026
    • 13 views
    विद्वान एवं जनांदोलनों के नायक डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक।

    बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा, चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।

    • By User
    • October 24, 2026
    • 9 views
    बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा, चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।

    नोबेल नहीं दिया तो पुलित्जर ही दे दो?

    • By User
    • October 24, 2026
    • 9 views
    नोबेल नहीं दिया तो पुलित्जर ही दे दो?

    सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण आक्रोशित।

    • By User
    • October 24, 2026
    • 15 views