अदिती कुशवाहा बैकुंठपुर (कोरिया) छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
मैं अग्नि हूँ…
न मैं कवित्री हूँ, न मैं शायर हूँ,
मैं तो बस आग की वह लौ हूँ,
जो लगातार जलती ही जा रही है।
लोगों को लगता है,
कि यह अंगार ज़्यादा देर तक,
नहीं जल पाएगी,
किंतु वो भी हतप्रभ है कि इसकी तपिश
निरंतर प्रखर होती जा रही है।
मेरी ज्वलन अब इतनी प्रबल हो चुकी है,
कि मेरी राह में जो भी आएगा,
वो भस्म हो जाएगा।
मैं स्वयं भी नहीं जानती
कि मेरी शिखा की तीव्रता
आगे और कितनी बढ़ने वाली है।
बुझना मैने कभी सीखा ही नहीं,
जलते रहना मेरी नियति बन गई।
वक़्त का कुछ ऐसा फेर हुआ,
मंजिल मिलने से पहले ही
मुश्किलों का सामना हुआ।
कुछ मतभेद हुए, कुछ अनुभव मिले,
और उसी लपट के बीच रहकर,
मुझे हजार चेहरे भी मिले।
अब मैं अपनी ही ज्वाला में तपकर,
पहले से कहीं अधिक प्रबल हो गई हूँ ,
अब मुझे अपनी शक्ति का एहसास है,
तुम मानो या न मानो ,
अब लिखना ही मेरे,
जीवन का अस्तित्व है।






