सुरभित आसव मधुरालय का

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

‘मधुरालय’

              ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 10

छंद-ताल-सुर-लय को साधे,

भाव भरे रुचिकर हिय में।

वाणी का यह प्रबल प्रणेता-

सच्ची यह कविताई है।।

लेखक-साधक-चिंतक जिसने,

दिया स्नेह भरपूर इसे।

उसके गले उतर देवामृत-

ने भी प्रीति निभाई है।।

आसव-शक्ति-प्रदत्त लेखनी,

जब कागज पर चलती है।

चित्र-रेख अक्षुण्ण खींचती-

रहती जो अमिटाई है।।

आसव है ये अमल-अनोखा,

मन भावुक बहु करता है।

मानव-मन को दे कवित्व यह-

करता जन कुशलाई है।।

योग-क्षेम की धारा बहती,

यदि प्रभुत्व इसका होता।

धन्य लेखनी, कविता धन्या,

जो रस-धार बहाई है।।

मधुरालय के आसव जैसा,

नहीं पेय जग तीनों में।

मधुर स्वाद,विश्वास है इसका-

जो इसकी प्रभुताई है।।

जब-जब अक्षर की देवी पर,

हुआ कुठाराघात प्रबल।

आसव रूपी प्रखर कलम ने-

माता-लाज बचाई है।।

अमिय पेय, यह आसव नेही,

ओज-तेज-बल-बर्धक है।

साहस और विवेक जगाता-

होती नहीं हँसाई है।।

रचना धर्मी कलम साधते,

सैनिक अस्त्र-शस्त्र लेकर।

दाँव-पेंच-मर्मज्ञ सियासी-

विजय सभी ने पाई है।।

शिथिल तरंगों ने गति पाई,

भरी उमंगें चाहत में।

बन प्रहरी की इसने रक्षा-

जब दुनिया अलसाई है।।

मन-मंदिर का यही पुजारी,

रखे स्वच्छ नित मंदिर को।

कलुषित सोच न पलने देता-

सेव्य-भाव बहुताई है।।

आसव नहीं है मदिरा कोई,

आसव सोच अनूठी है।

सोच ही रक्षक, सोच विनाशक-

सोच बिगाड़-बनाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए