सुरभित आसव मधुरालय का 13

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

मधुरालय*श

              सुरभित आसव मधुरालय का 13

यह आसव मधुरालय वाला,

हृद अति हर्षाने वाला।

इसकी पद्धति ने ही जग को-

जीवन-कला सिखाई है।।

मधुर मधुरिमा आसव वाली,

सबको राह दिखाती है।

विश्व-पटल के इस कोने से-

उस कोने तक छाई है।।

जब भी औषधि काम न करती,

नहीं रोग को दूर करे।

देकर शरण इसी आसव ने-

मुरली मधुर बजाई है।।

यमुन-पुलिन यह कृष्ण-बाँसुरी,

राधा-रुक्मिणि-लाज-हया।

कौरव-कंस-दुशासन-घालक-

लंक में आग लगाई है।।

गीता-ज्ञान,वेद-मंत्र यह,

गुरु पुराण-श्रुति-चिंतन है।

अति प्राचीन-रुचिर रस-धारा-

जीवन-तत्त्व-पढ़ाई है।।

सर्व धर्म-सम्मान-भावना,

सब जन का हितकारी यह।

रखे नहीं यह बैर किसी से-

प्रेम-भाव-नरमाई है।।

सकल विश्व,यह धरती,अंबर,

सर-सरिता जो सिंधु महान।

सब में आसव,सब आसव में-

आसव जग गुरुताई है।।

उद्धारक यह और सुधारक,

यह तो कष्ट-निवारक है।

सकल ज्ञान की कुंजी आसव-

कुंजी गंग नहाई है।।

समिधा-हवन-कुंड यह आसव,

पावक पाप-जलावन यह।

वायु, व्योम में सतत प्रवाहित-

हवा शुद्ध पुरुवाई है।।

सकल मंत्र अभिमंत्रित आसव,

आसव मंत्र-कोष अक्षुण्ण।

अमिय-बूँद यह झर-झर झरती-

दुनिया पी हर्षाई है।।

शुद्ध हृदय जो पूण्य आत्मा,

उन्हीं को आसव सदा मिले।

पापी-कपटी-कलुषित हृदयी-

की भ्रम-जाल फँसाई है।।

मधुर वचन मन शीतल करती,

करता यह सिद्धांत अमल।

हृदय-कालिमा,दूषित वाचा-

इसको रास न आई है।।

भोगी कर स्नान अमल नित,

इस आसव की सरिता में।

भोग-वासना मय माया से-

करता ध्रुव विलगाई है।।

आसव अमृत धरा-धाम का,

जीवन को पावन करता।

भले न मानव रहे जगत में-

रहती तासु बड़ाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए