‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 18

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

              ‘मधुरालय’

 

     ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 18

चलो चलें उस पार क्षितिज के,

आसव-प्रेमी कहता है।

ऊर्जा की सरिता में जैसे,

डुबकी सतत लगाई है।।

योग-क्षेम-कर्त्ता मधुरालय,

लोगों का कल्याण करे।

टूटी-बिखरी आशाओं की,

करता यही जुड़ाई है।।

चंद्र-लोक की यात्रा कर के,

जब मानव-मन आता है।

पुनि सुगंध मधुरालय वाली,

करती दूर थकाई है।।

पहुँचे कवि की वहाँ कल्पना,

जहाँ नहीं रवि पहुँच सके।

मधुरालय में निहित शक्ति ने,

उसे वहाँ पहुँचाई है।।

अक्षर-अक्षर ब्रह्म को जोड़े,

धरती के हर कण-कण से।

कवि-कवित्व की भाव-भंगिमा,

इसकी सुंदरताई है।।

भरे लेखनी ओज हृदय में,

हर पाठक का नेत्र खुले।

बिना स्वार्थ के कर्म-बीन को,

उसने यहाँ बजाई है।।

जहाँ-जहाँ भी गई कल्पना,

उसके संग यथार्थ रहा।

दोनों की ही कुशल नीति ने,

जीवन-रीति निभाई है।।

ब्रह्म-तेज सा ले प्रकाश जग,

ज्ञान-दीप जब जलता है।

ज्ञान-ज्योति के इस प्रकाश ने,

तब अति धूम मचाई है।।

सुरभित आसव मधुरालय का,

अपनी अंतर ऊर्जा से।

कला-ज्ञान-विज्ञान-क्षेत्र की,

दुनिया रुचिर बसाई है।।

कला-ज्ञान-विज्ञान-रसिक जन,

ध्यानमग्न जब होते हैं।

उनकी अद्भुत सोच जगत में,

नव-नव शोध कराई है।।

एक घूँट बस दे दे साक़ी,

आसव की सुधि आई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए