आया है गणतंत्र दिवस, पैगाम यह लेकर

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

       आया है गणतंत्र दिवस, पैगाम यह लेकर

——————————————————————

(शेर)- आया है सुअवसर आज, गणतंत्र दिवस मनाने का।

गणतंत्र दिवस का महत्त्व आज, सबको यहाँ बताने का।।

सबको दे अधिकार हम यहाँ,सम्मान से जीवन जीने का।

दिन है आज संविधान और देश की रक्षा की शपथ दिलाने का।।

—————————————————————————

आया है गणतंत्र दिवस, पैगाम यह लेकर।

सबकी खुशी- उन्नति के, अधिकार यह लेकर।।

सब रहे इस वतन में, सम्मान और अधिकार से।

सबकी हंसी- सम्मान का, अधिकार यह लेकर।।

आया है गणतंत्र दिवस—————————।।

 

अंग्रेजों से पंद्रह अगस्त को, देश यह आज़ाद हुआ।

देश में अपना हो विधान, संविधान का निर्माण हुआ।।

क्योंकि छब्बीस जनवरी को, यह संविधान लागू हुआ।

छब्बीस जनवरी को संविधान, आया यह गणतंत्र लेकर।।

आया है गणतंत्र दिवस—————————।।

 

देश में सबको है अब, स्वतंत्रता से जीने का हक।

सम्मान पाने का हक, और शिक्षा पाने का हक।।

न्याय का अधिकार और अभिव्यक्ति का हक मिला।

नारी की प्रगति और रक्षा के, अधिकार यह लेकर।।

आया है गणतंत्र दिवस————————–।।

अपना है अब फर्ज यही, चैनो- अमन वतन में हो।

साम्प्रदायिक सद्भाव हो, भाईचारा सभी धर्मों में हो।।

आबाद रहे यहाँ हर मजहब, कौमी एकता जिन्दा रहे।

वतनपरस्ती, संविधान की रक्षा का, सन्देश यह लेकर।।

आया है गणतंत्र दिवस—————————।।

 

 

 

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़