डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
दोहे
घट में कंकड़ डाल कर, कौवा पीया नीर।
उत्तम जग में बुद्धि है, रहता नहीं शरीर।।
शंख-नाद रण-भूमि में, जब करती ललकार।
सैनिक दोनों पक्ष के, निकलें ले हथियार।।
पलती मोती सीप में, पले सीप शुचि नीर।
इनका यह संबंध है, जैसे प्राण-शरीर।।
मोती उसको ही मिले, जो जा सिंधु अथाह।
बिना परिश्रम के मिले, कभी न जग में वाह।।
करे जौहरी ही सदा, रत्नों की पहचान।
तत्व-पारखी व्यक्ति ही, पाते हैं सम्मान।।









