वर्षा (चौपाइयाँ)

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

वर्षा (चौपाइयाँ)

उमड़-घुमड़ नभ बदली छायी।

झूम-झूम कर वर्षा आयी।।

सोंधी-सोंधी खुशबू आती।

हर कोना महि का महकाती।।

 

बूढ़ी नदी बहे इठलाती।

जल-जीवों को गले लगाती।।

धरा ओढ़कर धानी चुनरी।

लगे नवोढा सुंदर-सँवरी।।

 

दामिनि-दमक-चमक-नभ शोभित।

घन-मंडित-आभा मन मोहित।।

विरहन-विरही-हिय हुलसाता।

मधुर मिलन का भाव जगाता।।

 

वन – उपवन – पर्वत हर्षाते।

वर्षा-जल में मुदित नहाते।।

धरा तृप्त हो पाकर पानी।

सब ऋतुओं की वर्षा रानी।।

 

पंक्ति-बद्ध दादुर की वाणी।

लगती वेद-ऋचा कल्याणी।।

धन्य-धन्य हे वर्षा रानी।

बिना दाम ही देती पानी।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़