डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
दोहे
प्रकृति मनोरम अति लगे, ऋतु वसंत में मीत।
कली-कली खिल गा उठे, जीवन-मधु संगीत।।
मधुकरियाँ का स्वाद चख, प्रमुदित हुआ समाज।
अति प्रसन्न मन से सभी, भोजन करते आज।।
सुखद रहे वातावरण, सुन पंछी का गान।
शुद्ध वायु देती प्रकृति, होता जब सम्मान।।
मधुकर प्रेमी पुष्प के, आता यदा वसंत।
ऋतु वसंत में मन मुदित, लौटें जब गृह कंत।।
शीतल वायु सुगंध ले, जब बहती चहुँ-ओर।
मन को मिलती शांति तब, जिसकी ओर न छोर।।









