संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
सौंदर्य ही इतना खूबसूरत है…!
जानम तेरा सौंदर्य ही इतना खूबसूरत है,
ये लिपिस्टिक लगाने की क्या जरूरत है।
खुद को और कितना खूबसूरत बनाना है,
जानू पहले से ही जमाना तेरा दिवाना है।
ये तेरी आँखें शराब नहीं अब मयखाना है,
हमको तो इस समुंदर में से तैर आना है।
जानम तेरा सौंदर्य ही इतना खूबसूरत है,
ये लिपिस्टिक लगाने की क्या जरूरत है।
क्या? तेरे होठों की लाल-लाल है लाली,
जरा नजरें उठालें देख भौंहे सफेद काली।
अब तो सनम त्याग दें न्यूनवस्त्रों का मोह,
सभी छूट गए जिंदगी के आरोह-अवरोह।
जानम तेरा सौंदर्य ही इतना खूबसूरत है,
ये लिपिस्टिक लगाने की क्या जरूरत है।
अब इतना भी बन-ठनके ना निकला कर,
देखता हूँ मैं सोच-समझ के पिघला कर।
तेरे और मेरे लिए जमाना खराब है मगर,
ये इल्तजा है तू शालीन वस्त्र धारण कर।









