संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
बिक रही किलो, एक बार तो मिलो…!
हमें सब चाहिए किफायती दामों पर,
ये बुक फेस्टिवल चल रहे नामों पर।
देखों आकर सब यहॉ पर झॉक रहें,
कितना डिस्काउंट मिलेगा ताक रहें।
सुना है पुस्तकप्रेमी खूब पहुंँच रहे हैं,
साहित्यकार, प्रकाशक चमक रहे है।
पुस्तकों में सफलता की कहानी है,
सफलता है कोसों दूर ये रवानी है।
हस्तियों की जीवनियॉ प्रेरणा दे रहीं,
खाली है मेरी जेब उलाहना लेे रहीं।
बिक रही यहॉ 50-300/-रू.किलो,
उम्मीदें उन्हें भी एक बार तो मिलो।
आर्ट, क्रिएटिविटी, लर्निंग एक्टिविटी,
पेरेन्ट्स तो चाहते है सिलेक्टिविटी।
(संदर्भ: जयपुर बुक फेस्टिवल में किलो के भाव में मिल रही किताब)









