ज्योतिबा फुले: क्रांति की मशाल

Spread the love

प्रियंका सौरभ 

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,

कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)

 

 

 

ज्योतिबा फुले: क्रांति की मशाल

समर्पित—ज्योतिराव फूले, जिन्होंने समाज को आँखें दीं।

 

धूप थी अज्ञान की, अंधकार था घना,

उग आया फूले-सा एक सूर्य अनमना।

ज्योति बनी वह वाणी, दीप बना विचार,

टूटे पाखंडों के जाल, जागा हर परिवार।

 

जन्मा वह खेतों में, पर मन था आकाश,

शूद्र कहे गए जिन्हें, उनमें भर दी प्रकाश।

पढ़ा स्वयं, फिर कहा – “सबको पढ़ना है”,

न्याय की माटी में, बीज समता बोना है।

 

नारी को जब बंधन ने छीन लिया अधिकार,

सावित्री संग उन्होंने लिख डाली नई बात।

पहली शिक्षिका बनी वह, घर ही बना पाठशाला,

कहा – “नारी शिक्षित हो, तभी बुझे अंधियाला।”

 

ब्राह्मणवाद के ढोंग से खोला सच का द्वार,

कर्मकांड से हट के फूले ने रचा विचार।

कहा – “जाति नहीं जन्म से, कर्म से हो माप”,

इंसान वही जो इंसानियत को दे पंखों का ताप।

 

सत्यशोधक सभा रची, सच्चाई की खोज,

धर्म नहीं हो भेद का, हो सबमें समबोध।

न राजा का अभिमान हो, न गरीब का रोना,

ऐसा हो समाज जहां हर जन को हो जीना।

 

न खेतों में हो बेगारी, न मंदिर में अपमान,

हर हाथ में हो शिक्षा, हर दिल में सम्मान।

दलित, शोषित, नारी के वह बन गए पुकार,

फूले की वाणी बनी, जन-जन की आवाज़।

 

आज भी जब कोई बच्चा, स्कूल पहली बार जाए,

जब कोई नारी बोले, जब कोई शोषण से लड़े,

तो समझो फूले अब भी ज़िंदा हैं, चलते साथ हमारे,

उनकी क्रांति अब भी गूंजे, भारत माँ के द्वारे।

 

 

  • Related Posts

    गोंडा वजीरगंजः जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को परसापुर महाडौर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों को खाद्यान्न किट वितरित किया।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।            गोंडा वजीरगंजः जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को परसापुर महाडौर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों…

    ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोंडा वजीरगंजः जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को परसापुर महाडौर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों को खाद्यान्न किट वितरित किया।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 2 views

    अल्मोड़ा में गंगा बिष्ट का जोरदार स्वागत।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 6 views
    अल्मोड़ा में गंगा बिष्ट का जोरदार स्वागत।

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई

    • By User
    • April 16, 2025
    • 6 views
    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब तक 171 मदरसे सील किए जा चुके

    • By User
    • April 16, 2025
    • 8 views
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब तक 171 मदरसे सील किए जा चुके