सम्पादक अल्मोड़ाः नवीन बिष्ट।
अल्मोड़ा में गंगा बिष्ट का जोरदार स्वागत।
अल्मोड़ाः वरिष्ट भाजपा नेत्री गंगा बिष्ट को महिला उद्यमिता विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पद संभालने के बाद बाद पहली बार गृह नगर अल्मोड़ा आगमन गंगा बिष्ट का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने जिले की सीमा पर क्वारब पुल के पास नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री का स्वागत किया। लोधिया, करबला तिराहे पर ग्रामीण महिलाओं ने गंगा बिष्ट पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चौघानपाटा में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। यहां से ढोल-नगाड़ों उनका जुलूस निकाला गया। एक स्थानीय होटल में मंत्री का नागरिक अभिनन्दन किया गया। महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसको पूरा करने का प्रयास करेंगी। पीएम मोदी के प्रण के अनुसार महिलाओं के विकास के लिए कार्य करेंगी। पहाड़ की रीढ़ यहां की महिलाएं हैं पलायन से लड़ने के लिए उनकी सरकार महिलाओं के आर्थिक प्रगति के लिए कार्य कर रही है। लखपति दीदी योजना इसका एक उदाहरण है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक जागेश्वर सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रधुनाथ सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, धर्मेन्द्र बिष्ट, दर्शन रावत, कमल बिष्ट, कुंदन लटवाल, त्रिलोक लटवाल, त्रिलोचन जोशी, आशीष जोशी, अर्जुन बिष्ट, रजीव गुरूरानी रवि रौतेला, गिरीश खोलिया, कैलाश गुरूरानी, रेखा आर्या, लता बोरा, लता पाण्डे, बीना नयाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।









