ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को परसापुर महाडौर में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों को खाद्यान्न किट वितरित किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी के पहुँचने पर प्रधानप्रतिनिधि व प्रभारी बीडियो ने उनकी अगुवानी की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं व उससे मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी हांसिल की। महिला एवं बालविकास विभाग ने गर्भवती व धात्री महिलाओं गोदभराई व अन्नप्रसन्न कार्यक्रम में महिलाओं का कोछ पूजन व नौनिहालों को खीर खिलाया।
कार्यक्रम में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना पूर्व मन्त्री रामबहादुर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह रविंद्र सिंह क्षेत्रिय खाद अधिकारी मोहम्मद जकी, प्रधान प्रतिनिधि मोहमद शाहिद, प्रधान सज्जन , तहसिल, पवन मिश्रा, पठान, वसीम अहमद, सोनावती पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह, एपीओ अकील अहमद, दीपाली सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा मिथलेश विश्वकर्मा, उर्मिला चौहान आदि मौजूद रहे।






