संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
डिजिटल रेप झेला दंश…!
अस्पताल का आई.सी.यू और जीवन संघर्ष,
वो यौन उत्पीडन या डिजिटल रेप झेला दंश।
सामान्य रेप से अतिरिक्त यहाँ भी न छोड़ोगे,
क्यों? नहीं काँपते तुम्हारे हाथ क्या? मोड़ोगे।
ये अवचेतन अवस्था में एयरलाइन कर्मचारी,
क्या से क्या सह रहीं थीं वो बिस्तर पे बेचारी।
अस्पताल का आई.सी.यू और जीवन संघर्ष,
वो यौन उत्पीडन या डिजिटल रेप झेला दंश।
वासना का घिनौना कर्म किसने हैं सिखाया,
बिन सहमति गुप्तांग में अंगूठा प्रवेश कराया।
न कोई शर्म, न हया कुछ भी ना रहा हैं बाकी,
हवस की पराकाष्ठा ने घृणित बन हुआ दागी।
अस्पताल का आई.सी.यू और जीवन संघर्ष,
वो यौन उत्पीडन या डिजिटल रेप झेला दंश।
ऐसा विकृत करते अपनों के खयाल ना आते,
वहशियों माँ,बहन,बेटी के मुख नजर न आते।
अस्पताल को यहाँ जीवनदायी कहा जाता हैं,
तुम दीपक थे सभी को दरिंदा नजर आता हैं।
(संदर्भ-डिजिटल रेप की घटना 6 अप्रैल, 2025 को हुई थी। )







