ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
फिरोजपुर के कस्बा ममदोट की तरफ फेंसिंग पार खेत में गेहूं काट रहे किसानों की निगरानी कर रहे बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स उठाकर ले गए।
अभी तक भारत पाक रेंजरों में नहीं हो पाई फ्लैग मीटिंग जिसके चलते पाकिस्तानी रेंजरों ने नहीं छोड़ा बी एस एफ के जवान को।
हुआ यूं कि जवान गर्मी के चलते गलती से जीरो लाइन क्रास कर पाकिस्तान की सीमा में लगे पेड़ के नीचे छाए में बैठ गया। सूचना मिलते ही बीएसएफ अधिकारी उक्त जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स अधिकारियों से फ्लैग मीटिंग कर रहे हैं। अभी तक पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को छोड़ा नहीं है। और ना ही आज अभी तक दोनों साइड के रेंजरों में कोई फ्लैग मीटिंग हो पाई है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से बीएसएफ की बटालियन 24 ममदोट में शिफ्ट हुई है। बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान (जिन्हें किसान गार्ड कहते हैं) भी उनके साथ गए। गर्मी के चलते एक बीएसएफ जवान पेड़ की छाए के नीचे जाकर बैठ गया। पेड़ जीरो लाइन पार पाकिस्तान की सीमा में लगा था। इस बात की जानकारी जवान को नहीं थी। पाकिस्तानी किसान ने देख लिया कि बीएसएफ जवान पाकिस्तानी सीमा के अंदर बैठा हुआ है। उक्त किसान ने इसकी जानकारी पाक रेंजर्सों को दी। छिपकर आए पाकिस्तानी रेंजर्सों ने बीएसएफ जवान को दबोच लिया और उसकी राइफल भी छीन ली। रेंजर्स अपने साथ जवान को ले गए। ये खबर सुनकर बीएसएफ अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सभी छोटे बड़े अधिकारी बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पहुंच गए। उसके बाद जवान को छुड़वाने के लिए अधिकारी पाक रेंजर्स अधिकारियों से संपर्क साधने लगे। अभी तक जवान को पाक रेंजर्सों ने रिहा नहीं किया है।







