मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज देहरादून पहुंचे, उनका भव्य स्वागत किया गया।

Spread the love

 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम आज देहरादून पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

              एयरपोर्ट से नरेंद्रनगर तक सड़क किनारे स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। वह चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।

               दोपहर बाद करीब 3 बजे वह विशेष विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, डीएम देहरादून सविन बंसल और एसएसपी अजय कुमार ने उनका स्वागत किया।
               इसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान शहर में इंद्रमणि बडोनी चौक पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी बैंड और स्कूल बैंड के साथ स्वागत किया। छात्रों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। बताया जा रहा है कि वह यहां 15 सितंबर तक रहेंगे।

जीरो जोन घाेषित किया गया था

                 मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। वह दोपहर बाद करीब एयरपोर्ट से ढालवाला तक जीरो जोन घोषित किया गया था करीब 30 मिनट तक रहा। इस दौरान इंद्रमणि बडोनी चौक पर वाहनों को रोक दिया गया था। वहीं टिहरी जनपद में ढालवाला से नरेंद्र नगर तक जीरो जोन घोषित किया गया था। इस क्षेत्र के वाहनों को भद्रकाली में रोका गया था।

प्राकृतिक सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हुए 

              मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर नरेंद्रनगर पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजदरबार में स्थित होटल में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की।

                  शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे डॉ. रामगुलाम का काफिला पांच सितारा होटल पहुंचा। जहां जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें तुलसी की माला भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ऋषिकेश के सुंदर नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ऋषिकेश और हरिद्वार का भी दौरा करेंगे।

उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ढालवाला से नरेंद्रनगर बाइपास तक के पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। साथ ही चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों को बाइपास पर रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री का काफिला निकलने के बाद ही यातायात फिर से सामान्य हुआ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए