यात्रियों व स्थानीयों ने काटा हंगामा तो भेजे गए हजार से अधिक यात्री

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम यात्रा पर सीमित संख्या में यात्रियों को भेजे जाने पर शुक्रवार को हीना पंजीकरण जांच केंद्र पर बड़ी संख्या में उमड़े यात्रियों व स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया, जिस पर बाद में हजार से अधिक यात्रियों को गंगोत्री धाम जाने की अनुमति दी गयी, तब जाकर स्थानीय व यात्रियों का रोष शांत हुआ।

दरअसल, धराली आपदा के बाद बीते मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा टैक्सी वाहनों से शुरू हुई, जिसके बाद करीब 500 से 570 यात्रियों को ही यात्रा पर रवाना किया जा रहा था। जबकि यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने लगे थे।

केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में, पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्था संभालने वाली कंपनी को अन्य यात्रियों को भी भेजे जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद यहां दिन तक करीब 1100 से अधिक यात्री रवाना किए गए।

तब जाकर यात्रियों व स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पंजीकरण केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह तो यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद अन्य यात्रियों को भी जाने देने की अनुमति देनी पड़ी। बताया कि टैक्सी वाहन खाली होने के बाद अब अगले दिन ही यात्री रवाना हो पाएंगे।

चार दिन में 2398 तीर्थयात्री पहुंचे गंगोत्री धाम बीते मंगलवार से शुरू हुई गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा में अब तक 2398 यात्री पहुंच चुके हैं। मंगलवार को पहले दिन 173, बुधवार को 567, गुरुवार को 639 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए। जबकि शुक्रवार को 1019 यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए