ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया गया महिला सम्मान समारोह।
अल्मोड़ाः विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा ‘टेरिस थियेटर’धारानौला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 38वे राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी निशू बहुगुणा एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहीं शिक्षिका वंशिका बोरा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि बीजेपी के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, विशिष्ट अतिथि पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद संजय जोशी, वंशिका बोरा व निशू बहुगुणा ने संयुक्त रूप किया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोक गायक कल्याण बोरा ने “पहाड़की चेली ले”लोक गीत प्रस्तुत किया, साथ में अन्य कलाकारों ने भी अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हाल ही में सम्पन्न 38 वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी निशू बहुगुणा व शिक्षा के क्षेत्र में पहाड़ के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहीं शिक्षिका वंशिका बोरा को “विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा” द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दयानन्द कठैत, मनोज चम्याल, ममता वाणी भट्ट, निशा मेहरा, प्रियंका बिष्ट, पूनम बोरा,श्वेता शर्मा, प्रियंका शर्मा, जेष्ठा भट्ट, विपिन भट्ट, रोशन बनौला, जयदीप बोरा, आशीष बेरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के निदेशक देवेन्द्र भट्ट ने किया।









