ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
शिक्षिका यशोदा का खो खो के लिए हुआ चयन।
अल्मोड़ाः राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की शिक्षिका यशोदा कांडपाल का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता 21से 24 मार्च तक स्पोट्स कॉम्प्लेक्स, चाणक्यपुरी, दिल्ली में आयोजित होगी। यशोदा के चयन पर स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, बीईओ हरेंद्र शाह, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।









