ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग।
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में तमाम समस्याओं पर चर्चा।
अल्मोड़ाः अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की एक होटल के सभागार में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। वक्ताओं ने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते कई मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई छूट जाती है। आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलने से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विद्यार्थियों की दशा में सुधार आएगा। उन्होंने धारानौला,एनटीडी,धार की तूनी होते हुए विकास भवन और धारानौला से करबला,बेस होते हुए कलेक्ट्रेट तक सिटी बस संचालित करने की मांग की। गांवों में सुअरों के आतंक बचाव तथा क्षेत्र की नालियों की सफाई की मांग की।
इस बैठक में आनंद सतवाल, चन्द्र शेखर सिराड़ी, एसएस पथनी, लाल सिंह मेहता,राम सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी और संचालन महासचिव लक्ष्मण बोरा ने किया।








