लेखक एवं विचारक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्मदिन पर हुआ आयोजन। गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल हुए सम्मानित । 

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

लेखक एवं विचारक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्मदिन पर हुआ आयोजन। गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल हुए सम्मानित। 

*******************

खेल प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन। 

****************

ऊखीमठः जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विगत वर्षाें की भाँति इस वर्ष भी संस्था के पे्ररणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार एवम् मनौचिकित्सक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्म दिवस पर “खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह“ आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस कार्यक्रम के अन्तिम दिन के मुख्य समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने, ब्लाॅक, जनपद व राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोकप्रिय कवि ओमप्रकाश सेमवाल को उत्कृष्ट लेखन क्षमता, गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025, मदन अग्रवाल को क्षेत्र में विभिन्न खेलों को प्रात्साहित करने एवं शोर्य नेगी को शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शौल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के कार्यों की सराहना करत हुए उन्होेंने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिनन्दन व्यक्त करते डाॅ0 जैक्स वीन को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा किस तरह से वो हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उत्तराखण्ड कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश सेमवाल ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने निरन्तर संघर्ष के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने डाॅ0 जैक्स वीन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा ने कहा कि किस तरह से एक विदेशी व्यक्ति को हमारी परम्पराओं एवं संस्कृति से प्रेम है कि वो यहीं के हो के रह गये और केदारघाटी में इस विद्यालय की स्थापना के लिए पे्ररित एवं सहयोग प्रदान कर शिक्षा की ज्योत जलाई।

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, कैलाश पुष्पवाण, सभासद गौरव रावत, पूनम बिष्ट सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत