जल्द ही विधि व न्याय विभाग को भेजा जाएगा इस एक्ट का प्रारूप, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए दिशा निर्देश

Spread the love

                 देहरादूनः  प्रदेश सरकार अब अपना गेमिंग एक्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसमें आनलाइन गेमिंग को इसके दायरे में लिया जाएगा। इसमें गेमिंग और गैंबलिंग का भी विभेद किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाएगा कि गेमिंग एक्ट के दायरे में कौन-कौन से खेलों को लिया जाएगा।देश में इस समय आनलाइन गेमिंग तेजी से पैर पसार रही है। दर्जनों ऐसे गेपिंग एप व साइट हैं, जो इनमें टीमें बनाकर करोड़ों रुपये जीतने का मौका दे रही हैं। इसमें लोग जीत भी रहे हैं।

                 ऐसे में इनका क्रेज और अधिक बढ़ रहा है। इसे देखते हुए वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गेमिंग एक्ट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। कहा गया था कि राज्य अपने यहां की परिस्थितियों के अनुसार इस पर निर्णय लें।

कुछ प्रदेशों ने लागू किया है गेमिंग एक्ट

                केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कुछ प्रदेशों ने अपने यहां गेमिंग एक्ट लागू किया है। इसके अंतर्गत वहां की सरकार आनलाइन गेम संचालित करने वाली कंपनियों को लाइसेंस जारी कर रही है। आनलाइन गेमिंग के मनोरंजन का साधन माने जाने के कारण इसमें 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इससे लाइसेंस जारी करने वाली सरकारों को भी फायदा हुआ है।इस समय देश और प्रदेश में जो गैंंबलिंग एक्ट लागू है, उसमें कौशल के खेल, यानी गेम आफ स्किल्स को गैंंबलिंग की परिभाषा से बाहर रखा गया है और इसे जुआ नहीं माना गया है। अब उत्तराखंड सरकार भी इसे देखते हुए प्रदेश में लागू गैंबलिंग एक्ट के स्थान पर गेमिंग एक्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

तैयार किया जा रहा गेमिंग एक्ट का खाका

इस क्रम में गेमिंग एक्ट का खाका तैयार किया जा रहा है। इमसें आनलाइन गेमिंग की व्याख्या करने के साथ ही इसे लागू करने के नियम बनाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि गेमिंग के दायरे में क्या आएगा और गैंबलिंग के दायरे में किसे लिया जाएगा।

              सूत्रों की मानें तो टीमों की जीत-हार पर सट्टा लगाने को जुए की परिधि में लिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो एक्ट का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस पर विधि व न्याय विभाग का परामर्श लिया जाएगा। इसके बाद इसे प्रदेश में लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़