ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है तथा देर सांय प्रथम रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंच गयी है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                   ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है तथा देर सांय प्रथम रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंच गयी है। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने पर ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रों  से विदा किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की। विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए 21 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें। सोमवार को भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग लिंग ने बह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटि – देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीणों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी! केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग को पगड़ी व अचकन पहनाकर छ: माह मदमहेश्वर धाम में पूजा करने का संकल्प दिया! ठीक 7:30 बजे प्रातः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर की एक परिक्रमा की तो ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी टी गंगाधर व शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारकर कैलाश के लिए विदा किया! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने पर विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों श, महिलाओ के धार्मिक भजनो व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों से क्षेत्र का वातावरण गुजायमान हो उठा! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली डगवाडी, ब्राह्मण खोली, मंगोलचारी, सलामी, फापज, मनसूना, बुरुवा, राऊलैंक, उनियाणा सहित विभिन्न यात्रा पडावो पर भक्तों को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंची जहां पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर रासी के ग्रामीणों सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने अर्ध्य लगाकर मनौती मांगी ! मंगलवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए मदमहेश्रर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार गाँव पहुंचेगी! इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, शिव सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, राजशेखर लिंग, नारायण दत्त जुयाल, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी दीपक पंवार, दिवारा यात्रा प्रभारी देवेन्द्र पटवाल, सहायक प्रभारी प्रकाश पुरोहित, वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, राजन सेमवाल,भण्डारी मदन पंवार, देवानन्द गैरोला, महेश बर्तवाल, प्रमोद नेगी, विजया असवाल, राजकुमार नौटियाल, डा0 कैलाश पुष्वाण, बबीता भटट्, आरती शैव, रेखा रावत, भगवती प्रसाद भट्ट, अभ्युदय जमलोकी,नवदीप नेगी, फते सिंह पंवार, शिशुपाल पंवार, कलम सिंह पंवार, सुन्दर सिंह पंवार , गणेश सेमवाल, पूर्व प्रधान राय सिंह धर्म्वाण, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान, अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी सहित मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी, हक – हकूकधारी गांवों के ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़