ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में चल रहे ‘एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मैच हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खेला।
अल्मोड़ाः यहां पिछले दो सप्ताह से चल रहे’एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं-अल्मोड़ा वॉरियर्स व अल्मोड़ा चेम्पियन। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में खेले गए इस मैच में अल्मोड़ा वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवरों में 197रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में अल्मोड़ा चेम्पियन्स की टीम मात्र 111रन ही बना सकी। इस प्रकार अल्मोड़ा वॉरियर्स ने ये मैच 85रनों से आसानी जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक श्री राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट अल्मोड़ा में 2007-8से लगातार खेला जा रहा है। इस बार इस टूर्नामेंट में 6टीमों ने प्रतिभाग किया, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिनमें- अल्मोड़ा वॉरियर्स विजेता, अल्मोड़ा चेम्पियन्स उप विजेता तथा द वेदांत की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा तीन अन्य टीमे-जय गोलू टीम, सर्विसेज टीम व जिला पंचायत टीमें शामिल हुई।
मुख्य आयोजक श्री तिवारी ने कहा कि इस एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट से अनेक युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा आगे चलकर एक बड़ा खिलाड़ी बनने का सुनहरा अवसर मिलता है।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विशिष्ट अतिथि वर्तमान नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने अपने संबोधन में सभी विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा युवा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। दोनों ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम ‘अल्मोड़ा वॉरियर्स को 250000रु.और ट्रॉफी, उप विजेता टीम अल्मोड़ा चेम्पियन्स को 150000रु.तथा ट्रॉफी, तथा तृतीय स्थान पर रही टीम ‘द वेदांता’ को 50000रु.का नकद पुरस्कार दिया।
इस अवसर पर वहां पर मुख्य अतिथि रवि रौतेला, विशिष्ट अतिथि विनीत बिष्ट, अल्मोड़ा के जाने-माने क्रिकेटर जगदीश वर्मा, विजेता टीम के ऑनर मुराद खान व प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर निगम के पार्षद दीपक कुमार, पंकज भगत, संदीप सिंह नयाल व अन्य लोग मौजूद थे।









