ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सैकड़ों भक्तों की जयकारों, महिलाओं के धार्मिक मागंलों व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंच गयी है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

               ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सैकड़ों भक्तों की जयकारों, महिलाओं के धार्मिक मागंलों व स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंच गयी है। बुधवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ब्रह्म बेला पर गौण्डार गाँव से प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओ की मौजूदगी में ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे! तीर्थ यात्रियों के मदमहेश्वर घाटी आवागमन से विभिन्न यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है । मंगलवार को ब्रह्म बेला मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग ने राकेश्वरी मन्दिर रासी में पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर, भगवती राकेश्वरी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 7: 15 बजे प्रातः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर से गौण्डार गाँव के लिए रवाना हुई तो सैकड़ों भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भूभाग गुजायमान हो उठा! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने राकेश्वरी मन्दिर की तीन परिक्रमा की तथा ग्रामीणों ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली पर लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की तथा महिलाओं ने भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली को अकतोली धार तक पौराणिक जागरो के गायन के साथ विदा किया। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के गौण्डार गाँव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनेक प्रकार की पूजा सामग्रियों से अर्ध्य लगाकर मनौती मांगी। बुधवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली बनातोली, खटारा नानौ, मैखम्भा, कूनचट्टी यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट शुभ लगनानुसार वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें। मन्दिर समिति द्वारा कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मन्दिर समिति के सुपरवाइजर प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में मन्दिर समिति का एड़वास दल मदमहेश्रर धाम पहुंच गया है। नारायण फ्लावर्स ऋषिकेश, मन्दिर समिति व गौण्डार गाँव के हक – हकूकधारियों के सहयोग से मदमहेश्रर मन्दिर सहित सहायक मन्दिरों को लगभग 6 कुन्तल विभिन्न प्रजाति के फूलों से सजाया गया है। डोली प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली की अगुवाई कर रहे है तथा मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों के आवागमन से रौनक लौटने लगी है! इस मौके पर बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, दिवारा यात्रा प्रभारी देवेन्द्र पटवाल, वन पंचायत सरपंच फते सिंह पंवार, भगवती प्रसाद भट्ट, रवीन्द्र भट्ट, शिशुपाल पंवार, सन्तोष कर्पवाण, भरत खुलवे, कलम सिंह पंवार, सुन्दर सिंह पंवार, दलीप रावत, रणजीत रावत, विनोद बर्त्वाल, नारायण दत्त जुयाल, विलोचना रावत, शिव शरण पंवार, अरूण नौटियाल, विकास, हेमन्त पोखरियाल सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु, हक – हकूकधारी व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़