ऊखीमठः  पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य बसे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में शुभ लगनानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                 ऊखीमठः  पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य बसे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में शुभ लगनानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर 667 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने तथा शिव भक्तों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है! बुधवार को ब्रह्म बेला पर गौण्डार गाँव में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया! ठीक 5 प्रातः बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गाँव से कैलाश के लिए रवाना हुुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर गौण्डार गाँव सहित विभिन्न यात्रा पडा़वों पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रों से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते देव दर्शनी पहुंचकर विश्राम किया तथा 11 बजे मदमहेश्वर धाम के भण्डारी मदन सिंह पंवार, विशाम्बर पंवार ने धाम से शंख ध्वनि देकर डोली को धाम आने का निमन्त्रण दिया तो डोली के साथ चल रहे भक्तों ने शंख ध्वनि देकर निमन्त्रण को स्वीकार किया तथा डोली धाम के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया तथा ठीक 11: 10 बजे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये। कपाट खुलने के बाद पण्डित कलाधर सेमवाल ने परम्परानुसार शुद्धिकरण यज्ञ किया तथा सैकड़ो भक्तों ने भगवान मदमहेश्वर के स्वयभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की! कपाट खुलने के पावन अवसर पर अक्षीक्षण अभियन्ता मुकेश परमार व सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल के विशेष सहयोग व लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सहायक दिवारा यात्रा प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कपाट खुलने के बाद देर सांय तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट के नेतृत्व मेें, विलोचना रावत, मीना बहुगुणा  हेमलता बिष्ट, शुशीला भण्डारी, लक्ष्मी नेगी ने भगवान मदमहेश्वर, की महिमा पर आधारित पौराणिक जागरो की शानदार प्रस्तुत दी। इस मौके पर डोली प्रभारी दीपक पंवार, दिवारा यात्रा प्रभारी देवेन्द्र पटवाल, निवर्तमान बीर सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, शिवानन्द पंवार, अरूण नौटियाल, बलवीर पंवार, मनमोहन पुण्डीर, वैशाली, हिमानी, लीना, दीक्षा, विनोद बर्त्वाल, सन्दीप बर्त्वाल, फते सिंह पंवार, अब्बल सिंह, दयाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, जीतपाल सिंह, दिलवर सिंह नेगी, विकास, हेमन्त पोखरियाल राजीव नेगी, भूपेंद्र पंवार, उदय सिंह,  सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़