युवक को बंधक बनाकर 50 हजार की फिरौती; गर्म चाकू से किए कई वार

Spread the love

 

                सितारगंजः नगर में युवक को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पैसे देने में असमर्थता जताए जाने पर युवक को कमरे में बंद कर रातभर बुरी तरह मारने पीटने के साथ ही उसके शरीर पर गर्म चाकू से कई वार किए। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।इधर, पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में अंबेडकर वार्ड नंबर आठ निवासी पृथ्वीराज पुत्र देवराज ने बताया कि सात जून की शाम को वह किसी काम से बाजार गया था।

              तभी स्टेट बैंक के पास उसे उसके परिचित अंबेडकर नगर निवासी कासिद पुत्र मो. इस्माइल और बाईपास कालोनी निवासी अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता मिले। काम के बहाने दोनों उसे अमन के घर बाईपास कालोनी ले गए। थोड़ी देर बाद वहां अमन का बड़ा भाई आकाश भी आ गया। फिर तीनों ने मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसे अपने घरवालों से फोन कर पचास हजार रुपये मांगवाने को कहा। साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं मंगवाए तो रात भर उसे मारते-पीटते रहेंगे।

पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपितों की बात नहीं मानी तो उन्होंने उसके पैर बांध दिए और उसकी कमीज उतारवा कर चाकू गर्म कर उसके शरीर पर कई वार किए। इससे उसकी पीठ पर कई जगह जख्म के निशान हो गए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। बताया कि उत्पीड़न सहन न होने पर उसने आरोपितों को अपनी बहन का नंबर दे दिया। तब आरोपितों ने उसकी बहन को धमकाते हुए कहा कि अपने भाई की सलामती चाहते हो तो पचास हजार रुपये का इंतजाम करो।

               सुबह होने पर जब आवाजाही बढ़ी तो आरोपति उसे वहीं कमरे में छोड़कर फरार हो गए। बताया कि वह किसी तरह वह अपनी जान बचाते हुए अपने घर लौट आया और फिर स्वजन को आप बीती बताई। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व में इनका लेनदेन को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। यह भी इस घटना का कारण हो सकता है। पुलिस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)