प्रदीप थपलियाल
(निवर्तमान ब्लाक प्रमुख)
जखोली, रुद्रप्रयाग
आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने के लिए कल से समस्त क्षेत्रीय जनता से जनांदोलन की अपील।
सभी सम्मानित क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि समूचे जखोली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार के जानलेवा हमले पर हमले से निजात दिलाने के लिए सरकार, शासन प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ दिनांक 11/06/2025 प्रातः 10 बजे से वन विभाग की जाखणी चौकी व मयाली बाजार में विशाल जनांदोलन किया जाएगा। मैं सभी सम्मानित क्षेत्रीय आम जनमानस व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध एवं निवेदन करता हूं कि क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार लगातार खेतों में काम कर रही महिलाओं पर हमला कर मौत के घाट उतार रहा है और सरकार व वन विभाग सहित शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रखा है। इसलिए क्षेत्र में गुलदार के इन हमलों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग व सरकार के खिलाफ जब तक नरभक्षी गुलदार को शूट नहीं किया गया तब तक जनांदोलन जारी रखा जायेगा। अस्तु आप सभी क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोगों एवं सभी सम्मानित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में शामिल होने की कृपा कीजिएगा।









