ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में लगे हैं कई मशीनें, लेकिन मरीजों को अब भी नहीं मिल पा रहा है इसका लाभ।
अल्मोड़ाः बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में ऑक्सीजन प्लांट व बूस्टर मशीनें लगाई गई हैं लेकिन मरीजों को अभी भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने के लिए अल्मोड़ा बाहर जाना पड़ रहा है। जबकि ये एक जीवन रक्षक प्रणाली है जो मरीजों को यह सुविधा हर समय उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का कहना है कि वे इन सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पिछले कई सालों से शासन प्रशासन से लगातार मांग करते आए हैं। उनके इन अथक प्रयासों से चिकित्सालय में मशीनें लगाई तो गई हैं लेकिन मरीज इसके लाभ से अब भी वंचित हैं, ये काफी गंभीर चिंता का विषय है।उनका कहना है कि केवल मशीनें स्थापित कर देने क्या लाभ? उनका उपयोग होना बहुत जरूरी है।
संजय पांडे का कहना है कि NHMकर्मियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।
श्री पाण्डे ने बताया कि इस संबंध में वे सीएमओ डॉ आरसी पंत के कार्यालय जाकर मिले और इस समस्या के बारे उनसे विस्तार चर्चा की और समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की। जिसके जवाब में सीएमओ डॉ आरसी पंत ने बताया कि NHMवेतन भुगतान में देरी के संबंध में आउटसोर्सिंग एजेंसी को नोटिस भेजा गया है और इस मुद्दे का हल निकालने के संबंध में उच्च अधिकारियों से लगातार संवाद जारी है। पाण्डे का कहना है कि वे जनहित के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।









