कैट की टीम ने सफाई अभियान चलाकर कपड़े के थैले बांटे।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

कैट की टीम ने सफाई अभियान चलाकर कपड़े के थैले बांटे।

प्लास्टिक को दोबारा उपयोग न करने का आव्हान किया।

                   बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः  दिवाली विद माय भारत के अंतर्गत कैट की टीम ने बृहस्पति बाजार में सफाई अभियान चलाकर जन सामान्य को कपड़े के थैले वितरित किये। साथ ही लोगों का सिंगल यूज प्लास्टिक को दोबारा उपयोग न करने का आव्हान किया। इस अभियान के तहत लोगों को मेरा भारत मेरा अभियान की टोपी प्रदान की गई। इसे पाकर सब्जी वाली दीदियों और भाइयों ने खुशी जाहिर की और सबने मिलकर मेरा भारत मेरी दिवाली का नारा लगाया जिससे पूरा बृहस्पति बाजार गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रांगण में सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। यह कार्यक्रम कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महासचिव हीरानंद जयसिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी व प्रांतीय अध्यक्ष राजू सलूजा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। हिरानंद जयसिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक, मेरा भारत मेरी दिवाली और कैट संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महामंत्री आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकान्त पांडे, सहसचिव विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा, विदुत मण्डल, कैट की महिला सदस्य निहारिका त्रिपाठी, पायल लाठ, भारती सालुंखे, कैट बिलासपुर की टीम के सभी सदस्य, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, लेखाधिकारी एमएल सोनी एवं उनकी टीम, तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    Spread the love

    Spread the love  कुमार कृष्णन                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!