चुनाव के पहले BJP ने JMM को दिया बड़ा झटका, CM हेमंत के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल

Spread the love

देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान सत्ताधारी झामुमो गठबंधन और प्रतिपक्ष भाजपा के बीच मानसिक बढ़त हासिल करने के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। इस क्रम में एक-दूसरे के नेताओं को दल-बदल कराने का अभियान जोरों पर है। टिकट न मिलने से नाराज नेता हर दिन दल-बदल कर रहे हैं।

इस खेल में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री व झामुमो प्रत्याशी हेमंत साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को प्रस्तावक बनाया था। मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रविवार की रात मंडल मुर्मू भाजपा में हुए शामिल

रविवार की रात देवघर में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

 

शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहना कर मंडल मुर्मू का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल मुर्मू ने कहा कि वे सिदो-कान्हू के छठे वंशज हैं। भाजपा की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इसलिए भाजपा में शामिल हुए मुर्मू

बरहेट विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इस कारण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

मौके पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संथाल परगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इसपर रणनीति बनाई जाएगी।

दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोती लाला नाथ शाहदेव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और (जेएलकेएम) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात मंत्री बैद्यनाथ राम के आवास पर झामुमो का दामन थामा।

मौके पर मंत्री ने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार सभी नागरिकों को सम्मान दे रही है। मइयां सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया है। वहीं, बिजली बिल माफी से पुरुषों का बोझ भी कम हुआ है। केसीसी लोन में भी राहत प्रदान कर किसानों की मदद की है।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस राजनीति को समझ चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।