विमान हादसे पर सियासत क्यों ?

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी।

 

 

 दृष्टिकोण 

 

विमान हादसे पर सियासत क्यों ?

 

 

संसार में नित्य ही कुछ न कुछ ऐसा घटित होता रहता है, जिस कारण निरीह नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। कभी प्राकृतिक आपदाएं व्यक्तियों का जीवन लीलती हैं, कभी भयंकर दुर्घटनाओं में पलक झपकते ही सैकड़ों जानें चली जाती हैं। कटु सत्य यही है कि जहाँ तक संभव हो, जानबूझकर कोई मृत्यु का वरण नहीं करता। ऐसे में स्पष्ट है कि कोई भी अनहोनी पूर्व सूचना देकर नहीं आती। वैसे भी यदि अनहोनी की सूचना पूर्व ही मिल जाए, तो अनहोनी से बचाव के उपाय किए जा सकते हैं , किन्तु नियति को क्या मंजूर होता है, यह कोई नहीं जानता। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर का लंदन की उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःख का विषय है। उच्च तकनीकी युग में लम्बी उड़ान के वायुयान का इस प्रकार से दुर्घटना ग्रस्त होना कि सभी यात्री एवं विमान के अनुभवी चालकों सहित क्रू मेंबर्स का काल के गाल में समा जाना गहन चिंता का विषय है। सर्वविदित है कि जलयान की लंबी व उबाऊ समुद्री यात्राओं की अपेक्षा लोग विमान यात्राओं को ही प्राथमिकता देते हैं। खासकर विदेश यात्राएँ वायुयान द्वारा ही सुगम सिद्ध होती हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उड़ानों के संचालन में पूर्ण सावधानी बरती ही जाती है, फिर भी ऐसी दुर्घटनाएं पीड़ित परिवारों को जीवन भर का दंश दे जाती हैं। ऐसा नहीं है कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच नहीं होगी । जांच भी होगी तथा कारणों का खुलासा भी होगा, किन्तु जब हादसे की विभीषिका से परिवार उबर नहीं पा रहे हों, तब जांच से पूर्व ही कयास लगाकर अफवाहें फैलाकर राजनीतिक मंसूबों को हवा दी जाती है, तो लगता है, कि दुःख की घड़ी में भी कुछ लोग संवेदना व्यक्त करने की जगह मानवता को शर्मसार करने का अवसर नहीं चूकना चाहते। कौन नहीं जानता कि विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंबी उड़ान भरने वाले वायुयानों का सुरक्षित यात्रा प्रदान करने का रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में त्रुटिवश या अन्य किसी भी कारण से वायुयान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है तथा उसमें ढाई सौ से अधिक यात्रियों को मौत ने निगल लिया है, तो स्थिति को संभालने अपेक्षित प्रयास जरुरी होते हैं या सत्ता नायकों के त्यागपत्र मांगने की राजनीति करना ? निसंदेह विश्व में शायद ही ऐसा कोई अन्य देश होगा, जहां मानवीय संवेदनात्मक मुद्दों पर भी संकीर्ण राजनीति की जाती हो या किसी भी दुर्घटना के संदर्भ में आधारहीन अफवाहें फैलाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता हो। इस सत्य को प्रत्येक नागरिक को स्वीकार कर लेना चाहिए, कि जांच का निष्कर्ष दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा, यदि कोई विमान हादसे का दोषी होगा, तो अवश्य ही भारतीय दंड विधान में उसके लिए सजा भी सुनिश्चित होगी। सो भविष्य में ऐसी विमान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव सावधानी बरतने के साथ ही क्यों न अतिरिक्त सावधानी बरती जाए, ताकि ऐसी हृदय विदारक स्थिति से बचा जा सके।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़