ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में मनोरोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीज हो रहे हैं परेशान।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मनोरोग विशेषज्ञ ने होने के कारण यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यहां अस्पताल में मानसिक रूप से बिमार लोग इलाज के लिए आते हैं लेकिन उन्हें उचित सलाह यहां नहीं मिल पाती है, जिस कारण मरीजों को बाहर हल्द्वानी या अन्य शहरों में जाना पड़ता है।
जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत होने के बावजूद भी लंबे समय से चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है। यहां लमगड़ा, धौलादेवी, बाड़ेछीना, शेराघाट, हवालबाग, मटेना, लोधिया, सोमेश्वर व अन्य तमाम जगहों से लोग इलाज के लिए आते हैं। मनोरोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों के साथ साथ उनके परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यहां की जनता ने सरकार से जिला अस्पताल में शीघ्र मनोचिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है।
सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि लंबे समय से यहां मनोचिकित्सक का पद खाली है। शासन ने शीघ्र तैनाती के लिए पत्राचार चल रहा है।









