ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित।
बागेश्वरः एसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी घोड़के ने कर्मचारियों से उनकी विभागीय और निजी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में घटित होने वाले अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं तथा शिकायतों के मामलों में पारदर्शितापूर्ण विवेचना करने, महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करने, नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती के साथ चेकिंग अभियान तेज करने, मानसून काल के दौरान राहत व बचाव टीमों को हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ अजय लाल शाह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।








