ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा के जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की होगी मरम्मत।
अल्मोड़ाः जिले में जर्जर हालत में और क्षतिग्रस्त हो चुके स्कूल भवनों की जल्द होगी मरम्मत। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
100 से भी अधिक स्कूलों के भवन वर्तमान में जर्जर हालत में हैं। इनमें से कई भवनों को ध्वस्त कर वहां नए भवन बनाए जाने हैं और कई भवनों की मरम्मत होनी है।
अभिभावक लंबे समय समय से जीर्ण-शीर्ण हो चुके स्कूल भवनों की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करने और उनके निर्माण और मरम्मत का कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।








