ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा नगर में बढ रहे हैं डेंगू के मरीज।
अल्मोड़ाः ज़िले में डेंगू का एक ताजा मामला सामने आया है। अब तक जिले में डेंगू के सात मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से एक रोगी का इलाज चल रहा है जबकि अन्य रोगियों की हालत ठीक है।
स्वास्थ विभाग के मुताबिक बीते शनिवार को नगर स्थित धारानौला निवासी एक युवक दिल्ली से घर अल्मोड़ा पहुंचा, जो बुखार से पीड़ित था।स्वास्थ ठीक न होने के कारण उसने जिला अस्पताल पहुंचकर डेंगू की जांच कराई। वृहस्पतिवार को अस्पताल में उसकी जांच हुई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नगर में डेंगू से बचाव के लिए करीब एक साल पहले ही टोल फ्री नंबर 18003095560 जारी किया गया था।जिस पर कहीं पर भी पानी जमा होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि टोल फ्री नंबर के माध्यम से कहीं पर पानी जमा होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर दुषित पानी की निकासी कर वहां पर दवा का छिड़काव करेगी।








