ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में पत्नी के बाद अब पति लखविंदर सिंह की भी इलाज दोरान अस्पताल में हुई मौत।
लुधियाना के डी एम सी अस्पताल में चल रहा था इलाज
पंजाब के जिला फिरोजपुर के 9- 10 मई की रात को गांव खाई में पाकिस्तानी ड्रोन गिरने के कारण एक घर में लगी आग थी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए थे जिम दो लोगों पति पत्नी को लुधियाना अस्पताल में रेफर कर दिया गया था जिसमें घायल जेरे इलाज सुखविंदर कौर की मौत 13 मई को हो गई है अब कल देर रात लखविंदर सिंह की मौत हो गई है।
लखविंदर सिंह भी इस हादसे में 70 प्रतिशत जल चुके थे
पिछले 7 8 दिनों से लखविंदर सिंह की सेहत ज्यादा खराब हो रही थी अंदर इंफेक्शन होने के कारण उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनके डायलिसिस भी हो रहे थे।







