ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
चिलियानौला में स्वास्थ केन्द्र खोलने की मांग।
रानीखेत (अल्मोड़ा): नगर पालिका क्षेत्र चिलियानौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को पत्र भेजा है।
उन्होंने बताया कि 2018 में चिलियानौला को नगरपालिका का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसमें सात वार्ड बनाए गए। लेकिन यह क्षेत्र आज स्वास्थ सेवाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि 5000से अधिक की जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में अबतक कोई स्वास्थ सुविधा केन्द्र नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए चार से दस किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।









