ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रासी से लगभग 14 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य व बूढ़ा मदमहेश्वर की तलहटी में बसे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में मात्र 44 दिनो में तीर्थ यात्रियों का आकंडा 8 हजार के पार पहुंच गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

             ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रासी से लगभग 14 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य व बूढ़ा मदमहेश्वर की तलहटी में बसे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में मात्र 44 दिनो में तीर्थ यात्रियों का आकंडा 8 हजार के पार पहुंच गया है। मदमहेश्वर घाटी मे मानसून लौटने के बाद मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो की आवाजाही मे हल्की गिरावट तो आई है मगर आगामी दिनो मे शिव जी के पवित्र सावन मास शुरू होने पर मदमहेश्वर धाम की यात्रा दुबारा परवान चढ़ने के आसार बने हुए है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तक तीर्थ यात्रियो का आकंडा 15 हजार के पार पहुंचने की सम्भावना बनी हुई है जो कि मदमहेश्वर धाम मे तीर्थ यात्रियो का पहला रिकार्ड होगा। इन दिनो मदमहेश्वर घाटी में झमाझम बारिश होने से मदमहेश्वर धाम के चारों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्याल हरियाली से आच्छादित होने से मदमहेश्वर धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये है। मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि इस वर्ष मदमहेश्वर धाम के कपाट विगत 21 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे तथा मात्र 44 दिनो की अवधि में 6490 पुरूषो, 1585 महिलाओ, 281 नौनिहालों , 50 साधु – सन्यासियो व 5 विदेशी सैलानियों सहित 8411 तीर्थ यात्रियो ने मदमहेश्वर धाम मे पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि मात्र 44 दिनो मे मदमहेश्वर धाम में आठ हजार से अधिक तीर्थ यात्रियो का आकंडा मन्दिर समिति के रिकार्ड मे पहली बार दर्ज हुआ है तथा मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बन्द होने तक तीर्थ यात्रियो का आकंडा 15 हजार के पार पहुंचने की सम्भावना बनी हुई है। मदमहेश्वर धाम के हक – हकूकधारी शिव शरण पंवार ने बताया कि इन दिनो मदमहेश्वर धाम के चारो तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्याल हरियाली से आच्छादित होने के कारण मदमहेश्वर धाम की सुन्दरता से रूबरू होकर हर कोई अभिभूत हो रहा हो रहा है। उन्होंने बताया कि अकतोली से मदमहेश्वर धाम तक फैले भूभाग को भी प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है इसलिए अकतोली से मदमहेश्वर धाम तक धरती के पग – पग पर पर्दापण करने से परम आनन्द की अनुभूति होती है। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर धाम मे इस वर्ष रिकार्ड तोड तीर्थ यात्रियो के पहुंचने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन – पर्यटन व्यवसाय मे खासा इजाफा हुआ है।

कैसे पहुंचे मदमहेश्वर धाम, ऊखीमठः देवभूमि उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार से 204 किमी बस या निजी वाहन से तय करने के बाद तहसील मुख्यालय ऊखीमठ पहुंचा जा सकता है तथा तहसील मुख्यालय से बस या निजी वाहन से 22 किमी दूरी तय करने के बाद मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर रासी गाँव पहुंचा जा सकता है। रासी गाँव से 14 किमी दूरी पैदल तय करने के बाद मदमहेश्वर धाम पहुंचा जा सकता है। रासी व मदमहेश्वर धाम के अलावा पैदल मार्ग पर गौण्डार, बनातोली, खटारा ,नानौ, मौखम्बा व कूनचट्टी मेें  क्षमता के अनुसार तीर्थ यात्रियों को ठहरने की उचित व्यवस्था है तथा निर्धारित दरों पर हर यात्रा पडाव पर खाने की सुविधा हर समय उपलब्ध रहती है। राज्य योजना के अन्तर्गत अकतोली – गौण्डार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, आगामी यात्रा सीजन 2026 तक तीर्थ यात्रियो को गौण्डार गांव तक यातायात सुविधा मिलने की सम्भावना बनी हुई है। 

मदमहेश्वर धाम महात्म्य, ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में भगवान शंकर के मध्य भाग की पूजा होने से यह धाम मदमहेश्वर धाम से विश्व विख्यात है तथा द्वितीय केदार के नाम से जाना जाता है। भगवान मदमहेश्वर को न्याय का देवता माना जाता है इसलिए मदमहेश्वर धाम मेें हर भक्त की मुराद पूरी होती है। लोक मान्याताओ के अनुसार हिमालय गमन के समय पाण्डवों ने लम्बा समय मदमहेश्वरधाम में व्यतीत किया तथा मदमहेश्वरधाम से नन्दीकुण्ड – पाण्डव सेरा होते हुए भूवैकुण्ड बद्रीनाथ गमन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि मदमहेश्वर धाम अखिल कामनाओ की पूर्ति करने वाला है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़